इंदिरापुरम में सीएम ग्रिड फेस-2 की धीमी रफ्तार पर नगर आयुक्त ने लगाई फटकार

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Municipal Commissioner Rebukes Officials Over Slow Progress of CM Grid Phase-2 in Indirapuram IMAGE CREDIT TO नगर निगम

——–15 दिन में पूरे कार्यों को फिनिशिंग देने के निर्देश, दो माह में उपयोगिता संबंधी कार्य पूरे कर फुटपाथ निर्माण शुरू करेगा निगम

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने इंदिरापुरम क्षेत्र में सीएम ग्रिड फेस-2 के अंतर्गत चल रहे सड़क निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। कार्यों की धीमी रफ्तार देखकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को कड़ी फटकार लगाई तथा निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि 15 दिन के भीतर जिन कार्यों को पूरा किया जा चुका है, उन्हें फिनिशिंग देकर व्यवस्थित किया जाए, अन्यथा संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख मार्गों का किया निरीक्षण

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग के अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने इंदिरापुरम के काला पत्थर, कावेरी मार्ग, सुशीला नय्यर मार्ग, कस्तूरबा मार्ग और देवेंद्र जस मार्ग का निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने सड़क की सतह को समतल करने, निर्माण सामग्री हटाने और पूरे हो चुके कार्यों को बेहतर ढंग से अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। इसके बाद वैशाली और कौशांबी क्षेत्र में डाबर चौक से आनंद विहार संपर्क मार्ग, हर्षवर्धन मार्ग, धर्म मार्ग, यशोदा मार्ग और महेश मार्ग का भी जायजा लिया गया।

दो माह में पूरे होंगे उपयोगिता संबंधी कार्य

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

नगर आयुक्त ने बताया कि इंदिरापुरम में करीब 10 किलोमीटर और वैशाली कौशांबी में करीब सात किलोमीटर क्षेत्र में सीएम ग्रिड फेस-2 के तहत सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी दो माह में भूमिगत उपयोगिता संबंधी सभी कार्यों के साथ मैनहोल निर्माण पूरा कर फुटपाथ का कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के साथ गति पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

निगरानी बढ़ाने के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी को कार्यों की निगरानी और बढ़ाने के निर्देश दिए। ठेकेदारों से श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश, महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद और प्रभारी उद्यान डॉ. अनुज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे इस बड़े परियोजना कार्य का उद्देश्य इंदिरापुरम क्षेत्र में व्यवस्थित और बेहतर सड़क व्यवस्था उपलब्ध कराना है।

Share This Article
Leave a comment