राज्यमंत्री प्रताप पंवार ने किया जिला चिकित्सालय कोरोनेशन का निरीक्षण, मरीजों से जानी स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Minister of State Pratap Panwar Inspects District Hospital Coronation, Assesses Healthcare Facilities Through Patient Feedback IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

देहरादून (शिखर समाचार)। उत्तराखंड सरकार के राज्यमंत्री प्रताप पंवार ने जिला चिकित्सालय कोरोनेशन देहरादून का निरीक्षण कर वहां भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि उन्हें समय पर आवश्यक दवाएं और इंजेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं तथा चिकित्सकों द्वारा बाहर से दवाएं नहीं लिखी जा रही हैं। मरीजों और तीमारदारों ने चिकित्सालय प्रशासन, चिकित्सकों एवं नर्सिंग अधिकारियों के कार्यों की भी सराहना की।

मरीजों से ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री ने चिकित्सालय के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों का जायजा लिया। उन्होंने मेडिसिन वार्ड, बर्न वार्ड, सर्जिकल वार्ड और पैथोलॉजी सहित कई अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की स्थिति देखी। इस दौरान चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। सभी कर्मचारी निर्धारित वेशभूषा में अपने-अपने कक्षों में उपस्थित मिले।

स्वच्छता और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अस्पताल प्रशासन की सराहना

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

राज्यमंत्री ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर भी जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सालय में सुव्यवस्थित प्रबंधन, स्वच्छता और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रमुख अधीक्षक डॉ. यतेंद्र सिंह तथा उनकी पूरी टीम की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया।

निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ. यतेंद्र सिंह, जनसंपर्क अधिकारी प्रमोद पंवार, सहायक नर्सिंग अधीक्षिका सुशीला पंवार, ज्योति खन्ना सहित चिकित्सक, नर्सिंग अधिकारी और अन्य चिकित्सा कर्मी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment