बिजनौर (शिखर समाचार)। योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित 30 मई 2026 को जनपद बिजनौर के विकास खंड अफजलगढ़ के ग्राम आलमपुर गांवड़ी क्षेत्र में संभावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियों की समीक्षा
बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को अपने-अपने दायित्व पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ निभाने के निर्देश दिए तथा कार्यों की प्रगति से समय-समय पर अवगत कराने को कहा।
उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, स्वास्थ्य सेवाएं एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान हेलीकॉप्टर लैंडिंग स्थल, सभास्थल, प्रेस गैलरी, सेफ हाउस और पार्किंग स्थलों पर सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया।
कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
बैठक में रणविजय सिंह, अंशिका दीक्षित, डॉ. कौशलेंद्र सिंह, दिनकर भारती सहित लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत, कृषि एवं अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
