गंगा दशहरा पर प्रशासन अलर्ट, डीएम एसपी ने कैराना यमुना ब्रिज का लिया जायजा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
“Administration is on alert for Ganga Dussehra; the District Magistrate (DM) and Superintendent of Police (SP) inspected the Kairana Yamuna Bridge.” IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

कैराना/शामली (शिखर समाचार)। गंगा दशहरा पर्व के दृष्टिगत जनपद प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद नजर आया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी आलोक यादव एवं पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से कैराना स्थित यमुना ब्रिज एवं आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

यमुना ब्रिज और घाट क्षेत्रों का किया गया निरीक्षण

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई तथा सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर विशेष ध्यान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-sewer-accident-ceo-takes-strict-action/

इस दौरान एसडीएम कैराना शिवाजी यादव ने गंगा दशहरा के अवसर पर यमुना घाटों पर की गई सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी अधिकारियों को दी। उन्होंने बताया कि घाटों एवं पुल क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है तथा आपातकालीन सेवाओं को भी सक्रिय कर दिया गया है।

निरीक्षण के समय संबंधित विभागों के अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी और सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी जाएंगी।

Share This Article
Leave a comment