मोहन नगर से ज्ञानी बॉर्डर तक चलेगा विशेष धूल मुक्त अभियान, नगर आयुक्त ने अधिकारियों को लगाई फटकार

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
“A special dust-free campaign will run from Mohan Nagar to Gyanani Border; the Municipal Commissioner reprimanded officials.” IMAGE CREDIT TO नगर निगम

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा दिल्ली से गाजियाबाद आने वाले प्रमुख मार्ग को धूल मुक्त और व्यवस्थित बनाने के लिए विशेष महा अभियान शुरू किया गया है। सोमवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने मोहन नगर तिराहे से लेकर ज्ञानी बॉर्डर तक निरीक्षण कर सड़क किनारे जमा धूल, ग्रीन बेल्ट की खराब स्थिति और विभिन्न विभागों की लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।

10 दिन में मार्ग को धूल मुक्त बनाने के निर्देश

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ncr-ghaziabad-news-yamuna-river-rise-threatens-loni-villages-and-crops-submerged-24019250.html

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी 10 दिनों के भीतर मोहन नगर से ज्ञानी बॉर्डर तक पूरे मार्ग को धूल मुक्त बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे अनावश्यक रूप से मलबा मिलने पर संबंधित विभागों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ग्रीन बेल्ट और सौंदर्यीकरण पर जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-sewer-accident-ceo-takes-strict-action/

नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से मशीनों और टीमों के माध्यम से धूल हटाने का अभियान चलाने के निर्देश दिए। लगभग पांच किलोमीटर लंबे मार्ग पर सेंट्रल वर्ज और ग्रीन बेल्ट को व्यवस्थित करने, पौधरोपण एवं गमले लगाने के लिए उद्यान विभाग को निर्देशित किया गया।

मोहन नगर, राजेंद्र नगर, श्याम पार्क, राजबाग, शहीद नगर होते हुए ज्ञानी बॉर्डर तक ग्रीन बेल्ट को हरा-भरा बनाने तथा अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए गए। उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज को ग्रीन एरिया को नर्सरी के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।

विभागों को सख्त निर्देश और कार्रवाई के आदेश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

जल निगम के अधिकारियों को सड़क पर फैले निर्माण मलबे को हटाने और चल रहे कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। मौके पर उपस्थित कामाख्या प्रसाद आनंद को भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। वहीं पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को सड़क को गड्ढा मुक्त करने और मरम्मत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और प्रमुख मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाने के आदेश दिए। दुकानों और प्रतिष्ठानों के बाहर फैली गंदगी और धूल को लेकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

अभियान लगातार जारी रहेगा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/bank-of-baroda-celebrate-118th-foundation-day/

नगर निगम प्रशासन के अनुसार तत्काल प्रभाव से मोहन नगर से ज्ञानी बॉर्डर तक सफाई और धूल मुक्त अभियान शुरू कर दिया गया है। जलकल विभाग द्वारा पानी का छिड़काव, निर्माण विभाग द्वारा मलबा हटाने और उद्यान विभाग द्वारा ग्रीन बेल्ट को व्यवस्थित करने का कार्य चल रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आगामी 10 दिनों के भीतर पूरा मार्ग व्यवस्थित और धूल मुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a comment