नगीना/बिजनौर (शिखर समाचार)। नगर में महाराजा अग्रसेन जयंती हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अग्रवाल समाज की ओर से भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नगर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने पुष्पवर्षा और मिष्ठान वितरित कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
शुक्रवार शाम चार बजे स्टेशन रोड स्थित अग्रसेन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से श्री अग्रवाल सभा, अग्रवाल युवा संगठन एवं अग्रवाल महिला संगठन के संयुक्त तत्वावधान में शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। अग्रवाल समाज के अध्यक्ष शीतल अग्रवाल, संतोष कुमार अग्रवाल, नीरज अग्रवाल और दीपक अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के स्वरूप की झांकी पर तिलक लगाकर तथा पुष्प अर्पित कर यात्रा को रवाना किया।
ढोल-नगाड़ों और बैंडबाजों की धुन के बीच निकली शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन के 18 गोत्रों का प्रतिनिधित्व करते बच्चों की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। विशेष वेशभूषा में सजी महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं, जबकि युवा ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य करते हुए महाराजा अग्रसेन के जयकारे लगा रहे थे।
नगर के प्रमुख बाजारों में पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
शोभायात्रा गांधी मूर्ति पार्क, नगर पालिका बाजार, लुहारी सराय, बाजार मझलेटा, बाजार गंज, बड़ा मंदिर मुक्तेश्वर नाथ, सुनहरी मस्जिद और सर्राफा बाजार होते हुए मोहल्ला नालबंदान स्थित अग्रवाल धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में करीब एक दर्जन स्थानों पर फूल-मालाओं, मिष्ठान और सौंफ-मिश्री से यात्रा का स्वागत किया गया।
बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोगों ने की भागीदारी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
इस दौरान शीतल अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, विकास अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, प्रदीप गर्ग, मोहित गर्ग, मोहित गोयल, संजीव लाहोटी, पराग अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, नीरज बिश्नोई, सोहन सैनी, मुकेश चौधरी, कुंवर अमरजीत सिंह, डॉ. भूपेश चौहान, सचिन शर्मा, शरद गर्ग और आलोक अग्रवाल सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने भी भागीदारी की। सुरक्षा की दृष्टि से एसएसआई पुलिस बल के साथ शोभायात्रा में मौजूद रहे।
