भारतीय विद्यार्थी संगम का 40वां अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न, डॉ. अर्जुन वर्मा बने अध्यक्ष

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
“The 40th installation ceremony of the Bharatiya Vidyarthi Sangam was held, and Dr. Arjun Verma was appointed president.” IMAGE CREDIT TO भारतीय विद्यार्थी संगम

शामली (शिखर समाचार)। भारतीय विद्यार्थी संगम द्वारा शहर के कैराना रोड स्थित एक बारातघर में 40वें अधिष्ठापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई, जिसमें डॉ. अर्जुन वर्मा को अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया।

फीता काटकर हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ललित बिंदल, यशपाल पवार, विजय कौशिक, अरविंद दृष्टा महाराज तथा सुनील गोयल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद कौशिक एवं मनोज धीमान ने किया।

अधिष्ठापन अधिकारी अरविंद संगल ने वर्ष 2026-27 के लिए नई टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नई कार्यकारिणी में संयोजक अनुज जैन, अध्यक्ष डॉ. अर्जुन वर्मा, सचिव डॉ. नीरज वशिष्ठ, कोषाध्यक्ष ऋषभ जैन सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की।

समाज सेवा और शिक्षा पर दिया जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

इस अवसर पर अरविंद संगल ने कहा कि नई कार्यकारिणी ऊर्जावान एवं समाज सेवा के प्रति समर्पित है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अर्जुन वर्मा ने संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व को पूरी ईमानदारी एवं सहयोग के साथ निभाने का भरोसा दिलाया। वहीं सचिव डॉ. नीरज वशिष्ठ ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा से पालन किया जाएगा और यह सत्र शिक्षा जगत में नई दिशा देने का कार्य करेगा।

कार्यक्रम में पुरण चंद आर्य, अनुराग जैन, मनीष भटनागर, अनिल बंसल, अजय जैन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment