मुआवजा दिए बिना किसान की जमीन पर कब्जे का आरोप, यमुना प्राधिकरण (यीडा) अधिकारियों से नोकझोंक

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
“Allegations of land encroachment without compensation: farmers clash with Yamuna Expressway Industrial Development Authority (YEIDA) officials.” IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

रबूपुरा (शिखर समाचार)। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारियों पर किसान को मुआवजा दिए बिना उसकी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगा है। 45 मीटर चौड़ी सड़क निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई के दौरान सोमवार सुबह गांव रौनीजा के पास सेक्टर-22डी में जमकर हंगामा हुआ।

सड़क निर्माण के लिए पहुंचे अधिकारी, मौके पर हुआ विरोध

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

बताया गया कि प्राधिकरण के अधिकारी जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंचे और सड़क निर्माण के लिए जमीन पर कब्जा लेते हुए एक खेत की बाउंड्री वॉल गिरा दी। इसकी सूचना मिलने पर रौनीजा निवासी किसान गिरिराज अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे। इस दौरान किसान और प्राधिकरण अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

मामले की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

बिना मुआवजे कब्जे का आरोप

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

किसान गिरिराज का आरोप है कि सेक्टर-22डी में खसरा संख्या 122 में उनकी करीब 6840 वर्गमीटर जमीन है, जिसका अभी तक उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिला है। आरोप है कि सोमवार को प्राधिकरण अधिकारियों ने बिना पूर्व सूचना के उनकी जमीन पर पहुंचकर सब्जी और ज्वार की फसल नष्ट कर दी तथा जेसीबी से बाउंड्री वॉल गिरा दी।

किसान ने बताया कि बाद में प्राधिकरण अधिकारियों के साथ बातचीत हुई, जिसमें उन्हें मंगलवार को प्राधिकरण कार्यालय बुलाया गया है।

Share This Article
Leave a comment