केरल में विश्व हिन्दू रक्षा परिषद का कार्यक्रम, प्रमिला महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Vishwa Hindu Raksha Parishad Holds Event in Kerala; Pramila Appointed State President of the Mahila Morcha IMAGE CREDIT TO विश्व हिंदू रक्षा परिषद

पालक्काड़/केरल (शिखर समाचार)। विश्व हिन्दू रक्षा परिषद की ओर से केरल के पालक्काड़ में रविवार को हमारा मंदिर हमारी शक्ति (केरल चैप्टर) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान मंदिरों की सुरक्षा, सामाजिक समरसता, सनातन संस्कृति के संरक्षण और संगठनात्मक विस्तार जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

कार्यक्रम में विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने केरल के पालक्काड़ की पूर्व महापौर एवं भारतीय जनता पार्टी की नेता प्रमिला को संगठन के महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया।

अपने संबोधन में गोपाल राय ने कहा कि संगठन के समक्ष समय-समय पर लव जिहाद और धर्मांतरण से जुड़े मामले आते हैं। उन्होंने दावा किया कि 20 जून 2026 को उत्तर प्रदेश के गोंडा निवासी हमजा अली और बाराबंकी निवासी शबनम बानो ने अपनी इच्छा से वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार हिन्दू धर्म स्वीकार किया।

विदेशों में संगठन के विस्तार का दावा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

उन्होंने कहा कि संगठन विभिन्न देशों में अपने संगठन का विस्तार कर रहा है और फ्रांस, बेल्जियम, नीदरलैंड, मलेशिया, ब्राज़ील, यूक्रेन, श्रीलंका तथा इंडोनेशिया सहित कई देशों में राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। उनके अनुसार इसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर हिन्दू समाज को संगठित करना है।

गोपाल राय ने युवाओं, विशेषकर बेटियों से शिक्षा, जागरूकता और सतर्कता अपनाने की अपील करते हुए कहा कि समाज और संस्कृति की रक्षा के लिए सभी को संगठित होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने धर्मांतरण को रोकने के लिए सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक संरक्षण की आवश्यकता पर भी बल दिया।

Share This Article
Leave a comment