भगत सिंह चौक से मां मंसा देवी मार्ग तक बनेगा 6.5 किलोमीटर लंबा पैदल यात्री अनुकूल फुटपाथ

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
A 6.5-kilometer pedestrian-friendly footpath will be constructed from Bhagat Singh Chowk to Maa Mansa Devi Marg. IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हरिद्वार (शिखर समाचार)। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत बिल्केश्वर क्षेत्र में चल रहे अवस्थापना विकास कार्यों को लेकर बिल्केश्वर कॉलोनी के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मेलाधिकारी सोनिका से मुलाकात की। हरिद्वार सहकारी गृह निर्माण समिति की अध्यक्ष अंजना चड्ढा, सचिव महेंद्र अरोड़ा और कोषाध्यक्ष संजीव वर्मन के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में कराए जा रहे सड़क, फुटपाथ और सौंदर्यीकरण कार्यों की सराहना की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इन कार्यों से स्थानीय निवासियों के साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने राज्य सरकार का आभार जताते हुए क्षेत्र में सुविधाओं के और विस्तार का आग्रह किया।

सड़क और फुटपाथ कार्यों की प्रतिनिधिमंडल ने की सराहना

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि परियोजना की लागत को लेकर कुछ लोगों द्वारा बढ़ा-चढ़ाकर गलत जानकारी देकर भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, जो अनुचित है। फुटपाथ का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित पैदल आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही यह मार्ग सुबह की सैर के लिए भी बेहतर स्थान के रूप में विकसित हो सकेगा।

कुंभ मेला-2027 के तहत भगत सिंह चौक से बिल्केश्वर-मां मंसा देवी मार्ग तक करीब 6,500 मीटर लंबाई में पैदल यात्री अनुकूल फुटपाथ विकसित किया जा रहा है। परियोजना के लिए 7.84 करोड़ रुपये स्वीकृत हैं। इसमें ऊंचा फुटपाथ, दोनों ओर पक्के किनारे, क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवारों का पुनर्निर्माण, मां मंसा देवी मार्ग का सुधार, केसी नालियों का निर्माण और आवश्यक स्थानों पर सड़क निर्माण सहित अन्य कार्य शामिल हैं।

श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की सुविधाओं पर जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

मेलाधिकारी सोनिका ने कहा कि कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ स्थानीय नागरिकों की दीर्घकालीन जरूरतों का भी ध्यान रखा जा रहा है। कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी व्यवस्था की गई है। प्रतिनिधिमंडल में वीरेंद्र कुमार चड्ढा, विवेक मिश्रा, भारत केसवानी, गंगा सिंघल और रणजीत सिंह आदि शामिल रहे। इस अवसर पर अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती भी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment