दौड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दमखम, जूनियर वर्ग में साहिल और सीनियर में फरमान अव्वल

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Young participants showcased their strength in the race competition; Sahil topped the junior category, while Farman secured first place in the senior category. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

थानाभवन/शामली (शिखर समाचार)। युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर पंचायत थानाभवन की ओर से मंगलवार को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ग्राम रशीदगढ़ के पास स्थित अंडरपास से किसान इंटर कॉलेज मेला मैदान तक आयोजित प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

जूनियर और सीनियर वर्ग में युवाओं ने लिया हिस्सा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

प्रतियोगिता का शुभारंभ चेयरमैन पति हाजी राव जमशेद और अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा ने किया। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया। जूनियर वर्ग में साहिल ने प्रथम, अरमान ने द्वितीय तथा शिवा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में फरमान ने प्रथम, अजीम ने द्वितीय और हिमांशु ने तृतीय स्थान हासिल किया।

विजेताओं को मेडल, ट्रॉफी और धनराशि से किया सम्मानित

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

प्रतियोगिता के समापन पर नगर पंचायत की ओर से दोनों वर्गों के विजेता प्रतिभागियों को मेडल, ट्रॉफी और धनराशि देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ ही खेलों के प्रति प्रोत्साहन मिलता है। कार्यक्रम में सभासद विनोद सैनी, कन्हैया सैनी, अथर सिद्दीकी, दिनेश कुमार, राजवीर, महावीर पाल, सुशील सभासद सहित दौड़ कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र सैनी ने किया।

Share This Article
Leave a comment