लोनी में हत्या का बदला लेने के लिए छुरी मारकर हुई तस्लीम की हत्या, पुलिस जाँच में जुटी

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
In Loni, Taslim was killed by stabbing in an act of revenge for a murder; police are investigating the case. IMAGE CREDIT TO REPORTER

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना लोनी क्षेत्र के आशियाना सिटी कॉलोनी में रहने वाले 22 वर्षीय तस्लीम की छुरी मारकर हत्या कर दी गई। तस्लीम को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

आपको बता दें कि 2025 में तस्लीम पर युनुस की हत्या का आरोप था और जनवरी 2026 में वह जमानत पर जेल से बाहर आया था। जेल से बाहर आने पर फैसल ने तस्लीम को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसकी लिखित शिकायत लोनी कोतवाली में दी गई थी। खास बात यह है कि हत्या का बदला हत्या से लेने के लिए तस्लीम की हत्या की गई।

घर से बुलाकर ले जाने के बाद हमला

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ncr-ghaziabad-news-yamuna-river-rise-threatens-loni-villages-and-crops-submerged-24019250.html

तस्लीम के पिता असगर ने बताया कि बीती शाम लगभग 8 बजे उसे घर से कुछ लोग बुलाकर ले गए थे और थोड़ी देर में सूचना मिली कि उस पर छुरी से गंभीर वार किए गए हैं। सूचना मिलते ही परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार तस्लीम को शाम के समय कुछ लोग घर से बुलाकर ले गए थे, जिसके बाद उस पर जानलेवा हमला किया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/soybean-crop-damaged-in-raisen/

जानकारी के मुताबिक 2025 में हुई हत्या और उसके बाद चली रंजिश को इस वारदात से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक की छुरी मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी हुई है। जल्द ही हत्या से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment