रोशनाबाद में राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
"State-level yogasana competition inaugurated in Roshanabad, players showed their strength/prowess" IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

हरिद्वार (शिखर समाचार)। युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में खेल महाकुम्भ 2026-27 के अंतर्गत मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का सोमवार को योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से अंडर-14, अंडर-19 तथा अंडर-25 वर्ग के बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

खेल महाकुम्भ का शुभारंभ और नशा मुक्ति की शपथ

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत से हुई। इसके बाद मंत्री मदन कौशिक की उपस्थिति में सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल महाकुम्भ बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास का सशक्त माध्यम है। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की भावना मजबूत होती है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में उत्तराखंड के सभी जनपदों से अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग के बालक-बालिकाओं तथा अंडर-25 वर्ग की बालिकाओं ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने योगासन की विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

गणमान्य अतिथियों और अधिकारियों की उपस्थिति

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

उद्घाटन समारोह में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विकास तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी मौ. मुस्तफा खान, जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद चंद्र पांडेय, जिला क्रीड़ाधिकारी रविंद्र भंडारी, मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के प्रभारी मुकेश कुमार भट्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पूनम मिश्रा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र पुंडीर सहित खेल एवं शिक्षा विभाग के शिक्षक, निर्णायक तथा युवा कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment