शामली (शिखर समाचार)। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शामली पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर जितेन्द्र सिंह ने कोतवाली शामली क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की।
त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में पुलिस की पैदल गश्त
पैदल गश्त के दौरान पुलिस ने बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों की आवाजाही तथा सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने व्यापारियों और आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्त करने, संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने को भी कहा गया है।
अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, शांति बनाए रखने की अपील
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
पुलिस ने सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं और अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में कार्रवाई की जाएगी। शामली पुलिस ने नागरिकों से आगामी त्योहार आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने तथा किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास नहीं करने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का भी आग्रह किया।
