यूपीसिडको अध्यक्ष ने किया विकास परियोजनाओं का निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
UPSIDCO Chairman Inspects Development Projects, Issues Strict Instructions IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। उत्तर प्रदेश स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (यूपीसिडको) के अध्यक्ष वाई.पी. सिंह ने जनपद गौतमबुद्धनगर के दौरे के दौरान शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी दो प्रमुख निर्माणाधीन परियोजनाओं का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए।

शिक्षा और स्वास्थ्य परियोजनाओं का किया औचक निरीक्षण

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

अध्यक्ष वाई.पी. सिंह ने सबसे पहले तहसील जेवर के ग्राम दयोरार में निर्माणाधीन नवीन जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि विद्यार्थियों को जल्द से जल्द बेहतरीन शैक्षिक सुविधाएं मिल सकें। इसके बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भंगेल में निर्माणाधीन 50 शैय्या एमसीएच विंग तथा एक नग मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) की स्थापना से जुड़े कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एयरपोर्ट से बढ़ेंगे निवेश और रोजगार के अवसर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के विकास को अभूतपूर्व गति मिली है। उन्होंने गौतमबुद्धनगर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि यह प्रोजेक्ट न केवल इस जनपद बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के आर्थिक और औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयां देगा, जिससे क्षेत्र में निवेश, रोजगार और व्यापारिक गतिविधियों को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।

इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान भाजपा के नोएडा महानगर महामंत्री अमित त्यागी सहित यूपीसिडको, शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के तमाम वरिष्ठ अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment