सहारनपुर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Seva Sankalp Abhiyan will run from September 17 to October 17 in Saharanpur, IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

सहारनपुर (शिखर समाचार)। जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना तथा नागरिकों को विकसित भारत-2047 के संकल्प से जोड़ना है। अभियान के सफल संचालन को लेकर सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री सुनील कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।

प्रभारी मंत्री के निर्देश और कार्ययोजना

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

बैठक में प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को अभियान की प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम जनपद, तहसील और विकासखंड स्तर के साथ ग्राम स्तर पर भी आयोजित किए जाएं, जिससे अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ मिल सके।

अभियान के प्रमुख कार्यक्रम और ‘सेवा का दीया’

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

अभियान के पहले दिन 17 सितंबर को शाम सात बजे जिले के 11 प्रमुख स्थानों पर ‘सेवा का दीया’ जलाया जाएगा। इसके अलावा बाइक रैली, पैदल मार्च और साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। विकासखंड स्तर पर बहुउद्देशीय सेवा शिविर और स्वास्थ्य मेले लगाए जाएंगे, जहां लोगों को मौके पर आवेदन और सत्यापन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अभियान के दौरान रक्तदान शिविर, दिव्यांग कल्याण कार्यक्रम तथा विकसित भारत-2047 विषय पर चित्रकला, भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। बैठक में विधायक मुकेश चौधरी, महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment