धामपुर में भाजपा टिकट के लिए पूर्व आईएएस ने ठोकी ताल, चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Former IAS Officer Enters the Race for BJP Ticket in Dhampur, Expresses Desire to Contest the Election. IMAGE CREDIT TO: रिपोर्टर

बिजनौर (शिखर समाचार)। धामपुर विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. दिनेश चंद सिंह ने भारतीय जनता पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करते हुए अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा में रहते हुए प्राप्त अनुभव का लाभ अब वह क्षेत्र की जनता को देना चाहते हैं। उनकी विचारधारा भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों से मेल खाती है, इसलिए वह पार्टी के टिकट पर ही चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं।

सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. दिनेश चंद सिंह ने धामपुर से पेश की दावेदारी

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

शनिवार को बिजनौर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि जिले की जनता नए चेहरों को भी भरपूर समर्थन देती रही है और उन्हें बड़े अंतर से जीत दिलाती आई है। इसी विश्वास के साथ वह जनता के बीच अपनी बात रखने और उनसे जुड़ने आए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अपने संसाधनों के आधार पर चुनाव लड़ने में सक्षम हैं और किसी से भयभीत होने वाले नहीं हैं।

प्रशासनिक अनुभव के आधार पर जनता से मांगा अवसर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा के दौरान जनता के दुख-दर्द में सहभागी बनने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करने वाले अधिकारियों को क्षेत्र में सम्मान मिलता है। इसी विश्वास के आधार पर उन्होंने धामपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। डॉ. सिंह ने क्षेत्र की जनता से अपील की कि वे उनके प्रशासनिक अनुभव और कार्यक्षमता का लाभ उठाने के लिए उन्हें अवसर दें। अब उनकी दावेदारी पर भाजपा संगठन और पार्टी नेतृत्व का निर्णय महत्वपूर्ण होगा।

Share This Article
Leave a comment