रामपुर तिराहा पुल के चौड़ीकरण की तैयारी तेज, 93 करोड़ की परियोजना शासन को भेजी

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Preparations for Widening Rampur Tiraha Bridge Gather Pace; ₹93 Crore Project Proposal Sent to the Government. IMAGE CREDIT TO: रिपोर्टर

मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)। शहर को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए रामपुर तिराहा स्थित पुल के चौड़ीकरण की कवायद तेज हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने इस परियोजना की करीब 93 करोड़ रुपये की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेज दी है। परियोजना को जल्द स्वीकृति दिलाने के लिए राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग अजय चौहान से वार्ता की है।

93 करोड़ से चौड़ा होगा रामपुर तिराहा पुल, शासन को भेजा प्रस्ताव

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

रामपुर तिराहा पुल के चौड़ीकरण का प्रस्ताव राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल की पहल पर तैयार किया गया है। उनके प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुल के चौड़ीकरण को मौखिक स्वीकृति दी थी। अब लोक निर्माण विभाग की ओर से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शासन को भेजे जाने के बाद आगे की प्रक्रिया को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं। पुल चौड़ा होने से दिल्ली-देहरादून मार्ग सहित शहर के प्रमुख प्रवेश मार्ग पर यातायात का दबाव कम होने और वाहन चालकों को जाम से राहत मिलने की संभावना है।

जानसठ चौक से महावीर चौक तक रेलवे पुल के विस्तार की भी पहल

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

इसके अलावा राज्यमंत्री ने जानसठ चौक से महावीर चौक तक रेलवे पुल के विस्तार की दिशा में भी पहल की है। उन्होंने जिलाधिकारी और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को रेलवे पुल की अतिरिक्त लेन चौड़ी करने तथा दोनों ओर इसकी लंबाई बढ़ाने की संभावनाओं का तकनीकी परीक्षण कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। दोनों परियोजनाओं के आगे बढ़ने से मुजफ्फरनगर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और नागरिकों के आवागमन को सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी।

Share This Article
Leave a comment