हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं से अभद्रता पर भड़का आक्रोश, पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Anger Erupts Over Misbehaviour with Advocates at the High Court; Memorandum Submitted Demanding a High Court Bench in Western Uttar Pradesh. IMAGE CREDIT TO: रिपोर्टर

सहारनपुर (शिखर समाचार)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय, प्रयागराज में अधिवक्ताओं के साथ हुई घटना के विरोध में सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन ने प्रदर्शन कर रोष जताया। एसोसिएशन के महासचिव पालम राणा एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर घटना के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उच्च न्यायालय की पीठ स्थापित करने की मांग की।

अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार के विरोध में प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

शनिवार को सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के पदाधिकारी और अधिवक्ता महासचिव पालम राणा के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। अधिवक्ताओं ने प्रयागराज उच्च न्यायालय में उनके साथ हुए कथित अभद्र व्यवहार की निंदा करते हुए कहा कि न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के सम्मान और गरिमा का ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

अधिवक्ताओं ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में उच्च न्यायालय की पीठ स्थापित कराने के लिए वर्ष 1981 से लगातार संघर्ष किया जा रहा है। सहारनपुर से प्रयागराज स्थित उच्च न्यायालय की दूरी लगभग 750 किलोमीटर है। इतनी लंबी दूरी तय करने में वादकारियों और अधिवक्ताओं को काफी समय और परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनका कहना था कि लखनऊ में उच्च न्यायालय की पीठ स्थापित होने से वहां के आसपास के 12 जिलों को सुविधा मिल रही है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों के लोगों को अब भी प्रयागराज जाना पड़ता है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच स्थापित करने की उठाई मांग

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/\

ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ताओं ने सरकार से अपने वायदे के अनुरूप पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उच्च न्यायालय की पीठ स्थापित करने की मांग की। उनका कहना था कि इससे आम जनता को सुलभ और शीघ्र न्याय मिल सकेगा तथा न्याय व्यवस्था आम लोगों के और करीब पहुंचेगी।

इस दौरान अशोक कुमार पुंडीर, रणधीर सिंह, सतीश चौधरी, संजय वर्मा, मोहम्मद शाहिद, विनोद कुमार, अरुण चौधरी, राकेश त्यागी, जमाल साबरी, माया शर्मा, रेखा रानी, रूमन लांबा, मोहम्मद शाहजमां, राव खालिद, कादिर राणा, धर्मेंद्र कुमार, ईशान सिद्दीकी, मीनू चावला, सुबोध कुमार, अशोक कुमार वालिया, पंकज देशवाल, रूबी, हंसराज, योगेश कुमार, फैसल, अब्दुल रहमान, अंकित चौधरी, सुंदर पालीवाल, संदीप पंवार, सौरभ कुमार, अजय कुमार, सपन कुमार मंडल, गुरमीत पंवार, सोनू, अभिषेक, आशु कुमार, साकिर, आशा देवी और अभिषेक नामदेव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment