हरिद्वार (शिखर समाचार)। उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष के अंतर्गत मृतक पत्रकार महेंद्र कुमार वर्मा की पत्नी विमला देवी को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह, पत्रकार कल्याण कोष समिति के सदस्यों शशि शर्मा एवं अमित शर्मा तथा प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने विमला देवी को सहायता राशि का चेक सौंपा।
पत्रकार कल्याण कोष: आर्थिक संबल की पहल
इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकार कल्याण कोष के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर पत्रकारों, गंभीर बीमारी से पीड़ित सक्रिय पत्रकारों तथा मृतक पत्रकारों के आश्रितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों और उनके परिवारों के हित में संचालित यह पहल संवेदनशील एवं सराहनीय प्रयास है। इससे जरूरतमंद पत्रकारों और उनके आश्रित परिवारों को कठिन परिस्थितियों में आर्थिक संबल मिलता है।
समिति के सदस्यों के विचार और राहत कार्य
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
पत्रकार कल्याण कोष समिति के सदस्य शशि शर्मा एवं अमित शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश तथा सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की पहल पर पत्रकारों और उनके आश्रितों को समय-समय पर आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि पत्रकार कल्याण कोष के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर पत्रकार बाल कृष्ण शर्मा, श्रवण कुमार अरोड़ा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
