———सफाई, नाली और बढ़ी घास की शिकायतों पर मौके पर भेजे कर्मचारी
सहारनपुर (शिखर समाचार)। नगर निगम में आयोजित जनसुनवाई के दौरान नगरायुक्त शिपू गिरि ने नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तीन समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराया। वहीं अन्य शिकायतों के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
वार्ड 61 आजाद कॉलोनी निवासी शाहनवाज ने राणा पैलेस वाली गली में सफाई कराने की मांग की। इसी प्रकार वार्ड 13 आईटी कार्यालय निवासी जितेंद्र कुमार ने ट्रांसपोर्ट नगर के सामने नाली की सफाई कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। नगरायुक्त ने दोनों शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक और सफाई कर्मचारियों को मौके पर भेजा, जहां सफाई कराकर दोनों समस्याओं का समाधान कराया गया।
बढ़ी घास कटवाने के भी दिए तत्काल निर्देश
वार्ड 16 साउथ सिटी निवासी दीपक गोयल ने कॉलोनी में बढ़ी हुई घास की समस्या बताते हुए उसे कटवाने की मांग की। इस पर नगरायुक्त ने उद्यान प्रभारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद कर्मचारियों को मौके पर भेजकर घास कटवाने का कार्य कराया गया।
खराब स्ट्रीट लाइटों की शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण के निर्देश
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
जनसुनवाई में वार्ड 58 मोहल्ला कायस्थान निवासी मुकेश जैन, वार्ड 35 बेहट रोड वाल्मीकि बस्ती निवासी दीपचंद, वार्ड 48 आवास विकास दिल्ली रोड निवासी सतीश कुमार, वार्ड 11 मवींकलां निवासी स्वतंत्रपाल, वार्ड 38 न्यू भगवती कॉलोनी निवासी संजय जैन तथा वार्ड 13 गोविंद विहार जनता रोड निवासी मुकेश कुमार ने अपने अपने क्षेत्रों में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने की शिकायत की। नगरायुक्त ने पथप्रकाश प्रभारी को संबंधित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव व मृत्युंजय, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार, सहायक नगरायुक्त विकास धर दुबे व जेपी यादव, पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
