मेरठ में राष्ट्रीय वाल्मीकि सम्मेलन की तैयारी तेज, बिजनौर पहुंचे भगवत प्रसाद मकवाना

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
English Translation Preparations for the National Valmiki Conference in Meerut Gather Pace; Bhagwat Prasad Makwana Reaches Bijnor IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

बिजनौर (शिखर समाचार)। मेरठ में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना बिजनौर पहुंचे और लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में समाज के अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

बैठक को संबोधित करते हुए भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा कि समाज के लोगों को आपसी भेदभाव भुलाकर एकजुट होना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी देने तथा लोगों को सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होंने कहा कि मोर्चा वाल्मीकि समाज को एक मंच पर लाकर उसके मूल अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए संघर्ष कर रहा है। समाज की एकजुटता के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

समाज की एकजुटता पर दिया जोर

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर के तीन मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो को समाज को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। जब तक समाज इन सिद्धांतों को आत्मसात नहीं करेगा, तब तक उसका अपेक्षित सामाजिक विकास संभव नहीं है। उन्होंने सम्मेलन को समाज की समस्याओं, अधिकारों और सम्मान से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा का महत्वपूर्ण मंच बताया।

सम्मेलन में अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

बैठक में राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र सोढ़ी, प्रदेश महामंत्री मनोज वाल्मीकि, प्रदेश सचिव जयपाल सिंह दरोगा, मंडल अध्यक्ष यश पवार, जिला पदाधिकारी रामपाल सिंह, पवन कुमार मंडावर, राष्ट्रीय सचिव केके रंजन, विशाल पारछा, सर्वेश कुमार, ताराचंद छितावर, नरेंद्र पारछा, प्रदेश सचिव राजू सूद जैतरा, पूनम चौटाला, रामलाल प्रधान और राजू चावला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment