बिना अनुमति संचालित स्विमिंग पूल पर पुलिस का शिकंजा, संचालक गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
“Police crack down on swimming pool operating without permission; operator arrested.” IMAGE CREDIT TO POLICE

गढ़मुक्तेश्वर/सिम्भावली (शिखर समाचार)

थाना सिम्भावली पुलिस ने ग्राम अनूपुर डिबाई स्थित एक स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक के गंभीर रूप से घायल होने तथा बिना अनुमति स्विमिंग पूल संचालित किए जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए पूल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बिना अनुमति संचालित हो रहा था स्विमिंग पूल

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

पुलिस के अनुसार अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिम्भावली police ने थाना सिम्भावली में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 119/26, धारा 125 बीएनएस के वांछित आरोपी को ग्राम डिबाई से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जुबैर अहमद पुत्र इस्तेकार निवासी ग्राम डिबाई, थाना सिम्भावली, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है।

बताया गया है कि आरोपी बिना वैध अनुमति के स्विमिंग पूल का संचालन कर रहा था।

नहाने के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

जानकारी के अनुसार मेरठ जनपद के थाना किठौर क्षेत्र निवासी दानिश उक्त स्विमिंग पूल में नहाने के लिए गया था। नहाने के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसकी रीढ़ की हड्डी प्रभावित हुई, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर बताई गई।

घटना के बाद घायल युवक के भाई ने पूल संचालक के खिलाफ लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपों की पुष्टि होने पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार एवं हेड कांस्टेबल हरेंद्र सिंह शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि जनसुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा बिना अनुमति संचालित होने वाली गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a comment