अवैध कचरा डंपिंग पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Greater Noida Authority Cracks Down on Illegal Waste Dumping; AIIMS Gold Home Fined ₹40,400. IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

——-सुलगते कूड़े से मिले साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई, खाली प्लॉट में बागवानी का कचरा डालने पर डंपर जब्त

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। ग्रेटर नोएडा में कचरे का उचित प्रबंधन नहीं करने और अवैध स्थानों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ प्राधिकरण ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में सेक्टर-4 स्थित एम्स गोल्ड होम सोसाइटी पर 40,400 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, खाली भूखंड में बागवानी का कचरा डालने पर एक डंपर जब्त कर 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

एम्स गोल्ड होम सोसाइटी पर 40,400 रुपये का जुर्माना

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य विभाग को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक अवैध कचरा डालने के स्थल पर कूड़े से धुआं उठने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग की सहायता से आग बुझवाई। इसके बाद कूड़े से मिले साक्ष्यों के आधार पर स्वास्थ्य विभाग के सहायक प्रबंधक गौरव बघेल के नेतृत्व में टीम ने एम्स गोल्ड होम सोसाइटी पहुंचकर जांच की। प्राधिकरण के अनुसार, बल्क वेस्ट जनरेटर की श्रेणी में आने के बावजूद सोसाइटी ठोस कचरे का उचित प्रबंधन नहीं कर रही थी और कचरा अवैध स्थल पर डाला जा रहा था। इसी आधार पर सोसाइटी पर जुर्माना लगाया गया।

खाली भूखंड में बागवानी का कचरा डालने पर डंपर जब्त

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

दूसरी कार्रवाई में स्वास्थ्य विभाग के महाप्रबंधक आरके भारती ने अपनी टीम के साथ सेक्टर पाई-1 और पाई-2 की संपर्क सड़क पर 130 मीटर सड़क के पास एक डंपर पकड़ा। डंपर में भरा बागवानी का कचरा पास के खाली भूखंड में डाला जा रहा था। टीम ने डंपर जब्त कर 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने बड़े कचरा उत्पादकों से नियमानुसार कचरे का प्रबंधन करने की अपील की। उन्होंने शहरवासियों से भी ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि कचरे का अनुचित निस्तारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a comment