शामली (शिखर समाचार)। अग्रसेन पार्क स्थित हनुमान महालक्ष्मी मंदिर में पितृ विसर्जनी अमावस्या के अवसर पर हवन-यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद शामली के अध्यक्ष अरविंद संगल ने किया। इस दौरान समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने यज्ञ में पूर्णाहुति देकर परिवार तथा समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
हवन-यज्ञ के बाद भंडारे में श्रद्धालुओं को वितरित किया प्रसाद
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि अरविंद संगल ने महाराजा अग्रसेन को माल्यार्पण कर नमन करने के साथ की। इसके बाद पंडित के सानिध्य में विधि-विधान से हवन-यज्ञ संपन्न हुआ। यज्ञ के पश्चात अरविंद संगल ने भंडारे का शुभारंभ किया और अपने हाथों से श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद वितरित किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजन में भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
हर माह अमावस्या पर होगा हवन-यज्ञ, समिति ने लिया निर्णय
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
समिति ने निर्णय लिया कि मंदिर में प्रत्येक माह अमावस्या के अवसर पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। समिति के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाना और समाज में श्रद्धा, सद्भाव तथा आपसी एकता की भावना को मजबूत करना है।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष पवन संगल ठेकेदार, प्रदीप मंगल, सतपाल मलिक, जिला संघचालक देशपाल मलिक, नंदकिशोर संगल, शंकर चौहान, मनीष गर्ग, देवेंद्र, अजय गर्ग, मुकेश वर्मा, मनीष मित्तल, सतबीर शर्मा, मनीष भटनागर, सनी मंगल, अनिल मंगल, अंकुर गोयल, डॉ. अर्जुन वर्मा, पवन गर्ग, खुशीराम अरोड़ा, संजीव शर्मा और सुभाष शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
