जगनपुर में सड़क निर्माण और जल निकासी को लेकर विवाद, 200 परिवार जलभराव से परेशान

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Dispute Over Road Construction and Drainage in Jaganpur; 200 Families Struggle with Waterlogging. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

कैराना/शामली (शिखर समाचार)। क्षेत्र के गांव जगनपुर में सड़क निर्माण और पानी की निकासी को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने कुछ लोगों पर सड़क निर्माण में बाधा डालने और जल निकासी का रास्ता बंद करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को थाना समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों ने प्रशासन से समस्या का समाधान कराने की मांग की।

गांव में 72 बीघा तालाब, सड़क के ढाल को लेकर विवाद

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव में करीब 72 बीघा क्षेत्रफल का तालाब है, जिसकी निकासी पश्चिम दिशा में है। गांव में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) निधि से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क का ढाल पश्चिम दिशा में तालाब की ओर रखने की योजना है, ताकि गांव के पानी की निकासी सुचारू रूप से हो सके। आरोप है कि कुछ लोग सड़क का ढाल पश्चिम दिशा में करने का विरोध कर रहे हैं, जिससे निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है।

जलभराव से 200 परिवार परेशान, बच्चों को भी दिक्कत

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से रास्ते में पानी जमा हो रहा है। इससे करीब 200 परिवार प्रभावित हैं और बच्चों को विद्यालय आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि गांव में पानी की निकासी का स्थायी प्रबंध नहीं होने के कारण समस्या लगातार बनी हुई है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बुधवार को करीब 50 ग्रामीण लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे और अपनी परेशानी से अवगत कराएंगे। शिकायत के दौरान राजेश प्रधान, विनोद कुमार, मदन कुमार, प्रदीप कुमार, सुशील कुमार, संजीव चौहान, राजकुमार चौहान और सागर राठौर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment