हरिद्वार (शिखर समाचार)। पितृ अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने मायापुर स्थित नारायणी शिला पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
नारायणी शिला पर सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा
एसएसपी ने कहा कि पितृ अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सभी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी से निभाएं। भीड़ के बीच बुजुर्गों और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए और आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/’
उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी स्थिति में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश भी दिए। पुलिस अधिकारियों को भीड़ की स्थिति पर नजर रखने और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कर सकें।
