केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण शिविर व विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
"On the completion of 12 years of the Central Government, a public welfare camp and development exhibition were inaugurated." IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

शामली (शिखर समाचार)। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को विकास खंड थानाभवन परिसर में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने किया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं सेवाओं की जानकारी आमजन को उपलब्ध कराई गई।

विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी के लिए लगाए गए स्टॉल

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

प्रदर्शनी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पंचायत विभाग, बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग तथा शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए। विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं के लाभ, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए लोगों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, डिजिटल सेवाओं, आधारभूत संरचना, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण तथा गरीब कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

तीन दिवसीय शिविर में जनसहभागिता और जागरूकता पर जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दीपक कोरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, आनंद पुंडीर, जिला मंत्री ब्रिजेश वाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष पवन गौतम, चक्रेश राणा सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

प्रदर्शनी में पहुंचे लोगों ने विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी कार्यक्रमों की सराहना की। तीन दिवसीय शिविर के माध्यम से आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके लाभ उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment