अमेरिकी हमले में भारतीय नाविकों की मौत पर कांग्रेस ने जताई चिंता, शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
"Congress expressed concern over the death of Indian sailors in the American attack and paid tribute to the martyred soldiers." IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

शामली (शिखर समाचार)। शहर के धीमानपुरा स्थित कांग्रेस नेता सोहिल धीमान के आवास पर रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की गई तथा शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

राष्ट्रीय मुद्दों पर कांग्रेस नेताओं की चर्चा

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नाविकों की मृत्यु के बाद भारत सरकार का मौन बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस घटना पर अमेरिका द्वारा अफसोस व्यक्त करने और माफी मांगने के बजाय धमकी एवं आदेशात्मक भाषा का प्रयोग किया जा रहा है, जो स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने कहा कि भारत एक संप्रभु और स्वतंत्र राष्ट्र है तथा अपनी संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा की रक्षा करना अच्छी तरह जानता है। केंद्र सरकार को इस मामले में मजबूती से अपना पक्ष रखना चाहिए। ओमप्रकाश शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार न तो देशवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर पा रही है और न ही देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए अपेक्षित दृढ़ता दिखा रही है।

शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

बैठक के दौरान उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद सैनिकों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर ओमप्रकाश शर्मा, ओमवीर उपाध्याय, शेखरपाल, रविंद्र आर्य, डॉ. श्रीपाल सिंह, पंडित ज्योति प्रसाद, सोहिल धीमान, श्रीराम शर्मा और सागर कालखंडे सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment