नोएडा लोकमंच की नई स्वास्थ्य पहल बनी जरूरतमंदों के लिए वरदान

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
"Noida Lok Manch’s new health initiative has become a boon for the needy." IMAGE CREDIT TO लोकमंच

——–मात्र 30 रुपये में नेत्र जांच और 100 रुपये में दंत उपचार की सुविधा शुरू

नोएडा (शिखर समाचार)। सेक्टर-12 स्थित निःशुल्क दवा बैंक एवं चिकित्सा केंद्र में नोएडा लोकमंच द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक सुलभ बनाने के उद्देश्य से एक नई पहल शुरू की गई है। इसके तहत मात्र 30 रुपये में नेत्र जांच तथा 100 रुपये में दांत भरवाने अथवा निकलवाने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यह पहल विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर, मजदूर और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए राहत का माध्यम बन रही है।

सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहल शुरू

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

इस सेवा का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ. महेश शर्मा तथा भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वास्तविक सेवा वही है जो जरूरतमंद व्यक्ति तक न्यूनतम लागत पर पहुंचे। उन्होंने इस प्रयास को समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि नोएडा लोकमंच पिछले तीन दशकों से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय है। संस्था का उद्देश्य केवल उपचार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि भविष्य में एक चैरिटेबल अस्पताल की स्थापना करना भी है, ताकि आर्थिक अभाव के कारण कोई भी व्यक्ति इलाज से वंचित न रहे।

कॉर्निया प्रोजेक्ट और भविष्य की स्वास्थ्य योजनाएं शुरू

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-sewer-accident-ceo-takes-strict-action/

स्वास्थ्य परियोजना के सीएसआर सहयोगी सक्षम चेंजमेकर और इन्फोसिस फाउंडेशन के अध्यक्ष ऋषि प्रताप सिंह ने कहा कि नेत्र एवं दंत चिकित्सा सेवाओं की यह शुरुआत शहर के जरूरतमंद लोगों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था भविष्य में भी स्वास्थ्य क्षेत्र में जनहित के बड़े कार्यों में सहयोग करती रहेगी। उन्होंने लोगों से नोएडा आई केयर अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। नोएडा लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना ने बताया कि संस्था जल्द ही नोएडा के विभिन्न सेक्टरों और गांवों में चिकित्सकों की दो घंटे की सेवा उपलब्ध कराने की योजना पर कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान दवा बैंक में कॉर्निया प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया गया तथा चिकित्सा केंद्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सहयोग प्रदान किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति, पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि सेवा, सहयोग और जनकल्याण की भावना से किए गए प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करते हैं और यह पहल सामाजिक उत्तरदायित्व को मजबूत करती है।

Share This Article
Leave a comment