अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का खोड़ा पुलिस ने किया खुलासा, 4 अभियुक्त गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
“Khora police have busted an interstate vehicle theft gang and arrested four accused.” IMAGE CREDIT TO पुलिस

गाजियाबाद (शिखर समाचार)

थाना खोड़ा पुलिस ने बुधवार को अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस गैंग के 4 वाहन चोर कुणाल, रमन, टीटू और ललित को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 8 मोटरसाइकिल, 1 स्कूटी और घटना में प्रयुक्त 1 वैगनआर कार बरामद की।

चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

संवाददाता सम्मेलन में एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि थाना खोड़ा क्षेत्र में पुलिस चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से भारी मात्रा में चोरी के वाहन बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इन सभी के खिलाफ दिल्ली और अन्य जिलों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

संगठित गिरोह बनाकर करते थे वाहन चोरी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-sewer-accident-ceo-takes-strict-action/

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है। वे एक वैगनआर कार को किराए पर लेकर उसी से रैकी करते थे और दोपहिया वाहन चोरी करते थे।

अभियुक्तों ने बताया कि वाहन चोरी करने के बाद उन्हें खाली पड़े प्लॉट में छिपा दिया जाता था। मौका मिलने पर वाहनों को बेच दिया जाता था और उससे मिलने वाले पैसे आपस में बांट लिए जाते थे।

Share This Article
Leave a comment