बीएसए कार्यालय में गंदगी पर डीएम सख्त, सहायक लेखाकार को लगाई फटकार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
“DM strict over filth in the BSA office; assistant accountant was reprimanded.” IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

शामली (शिखर समाचार)

जिलाधिकारी आलोक यादव ने बुधवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में संतोषजनक साफ-सफाई न मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।

कार्यालय व्यवस्था और सुविधाओं का निरीक्षण

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों के लिए बनाए गए रैंप का निरीक्षण कर उसे अधिक सुविधाजनक ढंग से तैयार कराने के निर्देश दिए। वहीं यू-डायस पोर्टल की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को पोर्टल को नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए गए।

कार्यालय के विभिन्न पटलों की जानकारी लेते समय सहायक लेखाकार गोविंद द्वारा संतोषजनक जवाब न देने पर जिलाधिकारी ने कड़ी फटकार लगाई। इसके अलावा एमडीएम पत्रावली, डाक रजिस्टर और डिस्पैच रजिस्टर का निरीक्षण करते हुए ई-मेल से प्राप्त होने वाले पत्रों को भी डाक रजिस्टर में दर्ज करने के निर्देश दिए।

स्टोर रूम और विद्यालयों पर निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

डीएम ने स्टोर रूम में पड़े खराब सामान के नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की स्थिति की भी जानकारी ली गई। अधिकारियों ने बताया कि जनपद के चार ब्लॉकों में विद्यालय संचालित हैं, जबकि थानाभवन ब्लॉक में नया विद्यालय प्रस्तावित है। इस पर जिलाधिकारी ने आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए।

खंड शिक्षा अधिकारियों से ब्लॉकवार नामांकन की जानकारी प्राप्त करने के साथ ही जिलाधिकारी ने अकाउंट ऑफिसर का कार्यालय भी मुख्य भवन में स्थानांतरित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निरीक्षण में दिए गए निर्देशों के पालन में किसी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान लता राठौर समेत विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment