बुढ़ाना में मीठे शर्बत की छबील लगाकर राहगीरों को दी गर्मी से राहत

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
“In Budhana, a sweet sharbat stall was set up to provide relief from the heat to passersby.” IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

बुढ़ाना/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)

कस्बे के नदी वाले मंदिर तिराहे के पास धर्मप्रेमियों द्वारा राहगीरों को गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से मीठे शर्बत की छबील लगाई गई। इस दौरान राहगीरों को ठंडा मीठा शर्बत पिलाकर धर्मलाभ अर्जित किया गया।

राहगीरों की सेवा के लिए लगाई गई छबील

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

पंडित विवेकमणि शर्मा एवं रविप्रकाश वर्मा ने सहयोगियों के साथ मिलकर राहगीरों की सेवा की। पंडित विवेकमणि शर्मा ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।

सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में प्यासे की प्यास बुझाने को सर्वोत्तम सेवा माना गया है। इससे आत्मिक संतुष्टि मिलने के साथ समाज में भाईचारा और समरसता भी बढ़ती है।

इस अवसर पर टीटू शर्मा, ललित सैनी, आकाश त्यागी, शुभम शर्मा, मोनू पंडित और अंकुर कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment