गाजियाबाद: साहिबाबाद स्थित बनाना ट्री होटल में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने 18 लोगों को सुरक्षित बचाया

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Ghaziabad: Massive Fire Breaks Out at Banana Tree Hotel in Sahibabad; Fire Brigade Rescues 18 People Safely. IMAGE CREDIT TO फायर ब्रिगेड

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। कमिश्नरेट गाजियाबाद के अंतर्गत साहिबाबाद के साइट-4 स्थित बनाना ट्री होटल में रेनोवेशन कार्य के दौरान ऊपरी तल पर अचानक भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इस दर्दनाक हादसे में गनीमत यह रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 को दोपहर 1:29 बजे अग्निशमन केंद्र वैशाली के कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि बनाना ट्री होटल के पिछले हिस्से में ऊपरी तलों पर आग भड़क उठी है। सूचना मिलते ही वैशाली और साहिबाबाद फायर स्टेशनों से तुरंत फायर टेंडर रवाना किए गए। मौके पर पहुंचे मुख्य अग्निशमन अधिकारी और दोनों केंद्रों के प्रभारी अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया। जांच में सामने आया कि होटल के ऊपरी पांचवें तल पर रेनोवेशन का काम चल रहा था, जहां से आग तेजी से अन्य हिस्सों में फैल रही थी।

फायर फाइटिंग सिस्टम और 9 गाड़ियों की मदद से पाया काबू

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

आग की विकरालता को देखते हुए वैशाली, कोतवाली और साहिबाबाद से अतिरिक्त फायर टेंडर और एक हाइड्रोलिक प्लेटफार्म मंगाया गया। कुल 9 फायर टेंडरों की मदद से दमकल कर्मियों ने होटल में मौजूद फायर फाइटिंग सिस्टम और होज पाइपों के जरिए आग को तीन तरफ से घेरकर बुझाने का अभियान शुरू किया। पूरे होटल में घना धुआं भर जाने के कारण राहत कार्य में काफी कठिनाई आई, लेकिन कर्मियों ने कांच की खिड़कियां तोड़कर और एग्जॉस्ट फैन की मदद से धुआं बाहर निकाला तथा आग को आगे फैलने से रोककर पूरी तरह शांत कर दिया।

होटल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

अग्निशमन विभाग की टीमों ने त्वरित राहत व बचाव कार्य करते हुए होटल के विभिन्न कमरों में आग और धुएं के बीच फंसे लगभग 18 लोगों को सकुशल बाहर सुरक्षित रेस्क्यू किया। अधिकारियों की सूझबूझ और दमकल कर्मियों के अदम्य साहस के चलते इस बड़े हादसे में किसी की जान नहीं गई।

Share This Article
Leave a comment