हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण का बुलडोजर एक्शन: अलीगढ़ और बुलंदशहर रोड पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Hapur-Pilakhuwa Development Authority’s Bulldozer Action: Illegal Plotting Demolished on Aligarh and Bulandshahr Roads. IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

हापुड़ (शिखर समाचार)। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) के उपाध्यक्ष के सख्त निर्देशों के क्रम में प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने सोमवार (27 अक्टूबर 2026) को थाना हाफिजपुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस बल के सहयोग से चलाए गए इस अभियान के दौरान बुलंदशहर रोड पर दो अलग-अलग स्थानों पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को बुलडोजर चलाकर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।

बुलंदशहर रोड पर दो स्थानों पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

प्राधिकरण द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रवर्तन दल ने थाना हाफिजपुर क्षेत्र में दो स्थानों पर अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की।

पहला मामला बुलंदशहर रोड पर शिव मंदिर के बराबर में अली नगर, हापुड़ का है, जहां लगभग 25,000 वर्ग फीट के बड़े क्षेत्रफल में बसाई जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। यह निर्माणकर्ता दर्पण त्यागी पुत्र स्व. देवेंद्र त्यागी (किसान) तथा विकासकर्ता मनोज त्यागी व गिरीश शर्मा द्वारा किया जा रहा था।

दूसरे मामले में बुलंदशहर रोड पर गोल चक्कर के निकट लगभग 2,500 वर्ग फीट क्षेत्रफल में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। यह प्लॉटिंग दर्पण त्यागी से संबंधित बताई गई है।

अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान जारी रखने की चेतावनी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

इस पूरी कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण का प्रवर्तन दल और सचल दस्ता पूरी तरह मुस्तैद रहा। प्राधिकरण अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण और अनधिकृत विकास कार्यों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण या प्लॉटिंग के झांसे में न आएं तथा नियमानुसार मानचित्र स्वीकृत कराकर ही निर्माण या विकास कार्य करें। बिना स्वीकृति के किए जाने वाले अवैध निर्माणों पर आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और इसमें होने वाली किसी भी क्षति के लिए निर्माणकर्ता स्वयं उत्तरदायी होंगे।

Share This Article
Leave a comment