गाजियाबाद (शिखर समाचार)। गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय में आयोजित संभव जनसुनवाई के दौरान नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 15 संदर्भ प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक शिकायतें निर्माण और उद्यान विभाग से जुड़ी थीं। मौके पर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
संभव जनसुनवाई में 15 शिकायतें प्राप्त, निर्माण विभाग से सबसे अधिक मामले
नगर आयुक्त ने बताया कि प्राप्त संदर्भों में निर्माण विभाग से संबंधित छह, उद्यान विभाग से पांच, जलकल विभाग से दो, अतिक्रमण से एक और अन्य विभाग से संबंधित एक शिकायत शामिल है। अधिकांश संदर्भ सिटी जोन से प्राप्त हुए। नगर आयुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतने के निर्देश
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
जनसुनवाई में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश, प्रभारी उद्यान डॉ. अनुज, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अनिरुद्ध सिंह, प्रभारी प्रकाश और महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
नगर निगम की ओर से जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक सप्ताह संभव जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इस दौरान नगर आयुक्त और संबंधित अधिकारी शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण की प्रक्रिया आगे बढ़ाते हैं। शिकायतों की निगरानी शासन स्तर पर भी की जाती है। नगर आयुक्त के निर्देश पर संबंधित विभागों द्वारा कार्रवाई करने के साथ शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर निस्तारण के संबंध में उनका फीडबैक भी लिया जा रहा है।
