मुख्य निर्वाचन आयुक्त और मंत्रियों के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने जेवर में निकाली रैली

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Congress Holds Rally in Jewar Demanding the Resignation of the Chief Election Commissioner and Ministers. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

जेवर (शिखर समाचार)। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली विशाल जनसभा की सफलता के लिए जेवर में एक रैली का आयोजन किया। वैना रोड से शुरू हुई यह रैली मुख्य बाजार होते हुए झाझर रोड स्थित एक मैरिज होम पर पहुंचकर एक सभा में तब्दील हो गई।

बैठक को संबोधित करते हुए गौतम बुद्ध नगर की प्रभारी रागिनी नायक ने कहा कि दिल्ली में प्रस्तावित विशाल जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई जाएगी। उन्होंने जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज देश का संविधान और सुरक्षा संकट में है, इसलिए सभी को एकजुट होकर राहुल गांधी का साथ देना होगा।

विपक्ष ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

कार्यक्रम में मौजूद किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. अजय छौकर ने कहा कि जनहित और राष्ट्रहित में इस अभियान को सफल बनाना आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल की नीतियों के कारण देश के संसाधनों और संपत्ति का दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए जनविरोधी राजनीति का विरोध करना बेहद जरूरी है।

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में संपन्न हुई बैठक

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

इस संगठनात्मक बैठक की अध्यक्षता दिनेश अवाना ने की, जबकि संचालन जिला अध्यक्ष दीपक भाटी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को ब्लॉक अध्यक्ष सतपाल सिंह सूबेदार, हबीब इदरीसी, सतीश शर्मा, रमेश बघेल, डॉ. रघुराज शर्मा और मुकेश शर्मा ने भी संबोधित किया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रतिनिधि बच्चू सिंह व अवधेश छौकर सहित सोरन लाल शर्मा, पप्पू सिंह, ओमवीर सिंह और रविंद्र चौधरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment