बिजनौर (शिखर समाचार)। चांदपुर थाना क्षेत्र के बमनौला गांव के जंगल में मंगलवार सुबह एक आम के बाग में पेड़ से लटकता हुआ युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की मौत को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
पुलिस क्षेत्राधिकारी देश दीपक सिंह ने बताया कि
पुलिस क्षेत्राधिकारी देश दीपक सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि बमनौला गांव के जंगल में स्थित एक आम के बाग में पेड़ से युवती का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान कर ली गई है। बताया गया कि युवती बीते सोमवार 18 मई की दोपहर से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता थी। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन मंगलवार सुबह उसका शव आम के बाग में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।
सीओ देश दीपक सिंह के अनुसार
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
सीओ देश दीपक सिंह के अनुसार शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
