लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
“Advocates submitted a memorandum in protest against the Lucknow lathi charge.” IMAGE CREDIT TO REPORTER

बुढ़ाना/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)। राजधानी लखनऊ में अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़े जाने के दौरान वकीलों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर बुढ़ाना के अधिवक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। मंगलवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेशपाल वर्मा और महासचिव सुभाष राठी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम कृष्णकांत विश्वकर्मा को सौंपा।

लखनऊ घटना की निंदा और कार्रवाई की मांग

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/soybean-crop-damaged-in-raisen/

अधिवक्ताओं ने लखनऊ में हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल निलंबित कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही घायल अधिवक्ताओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा सरकार द्वारा अधिवक्ताओं के चैंबरों का निर्माण कराए जाने की मांग उठाई गई।

अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

अधिवक्ताओं ने कहा कि वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम को उत्तर प्रदेश में पूर्ण रूप से लागू किया जाना चाहिए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान अधिवक्ता श्यामवीर सिंह, अशोक राठी, सीमा पंवार, अवध बिहारी गर्ग, कुलदीप, संजीव पंवार, ओमपाल मलिक सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment