गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर निगम मुख्यालय पर ‘संभव’ के तहत जनसुनवाई का आयोजन नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की अध्यक्षता में किया गया। जनसुनवाई के दौरान नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे। नगर आयुक्त ने जन समस्याओं को सुनते हुए उनका समाधान कराया। अधिकांश शिकायतें निर्माण और जलकल विभाग से प्राप्त हुईं।
जनसुनवाई में विभिन्न विभागों की शिकायतें दर्ज
जनसुनवाई में निर्माण विभाग से 7, स्वास्थ्य विभाग से 1, उद्यान विभाग से 2, जलकल विभाग से 4, अतिक्रमण संबंधित 1, संपत्ति संबंधित 2 तथा अन्य विभाग से 1 शिकायत अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत की गई।
इस दौरान अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव, अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद, डॉ. अनुज (उद्यान प्रभारी), प्रभारी संपत्ति पल्लवी सिंह, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी सहित अन्य संबंधित टीमें मौजूद रहीं।
मौके पर ही समाधान के निर्देश
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/
नगर आयुक्त ने प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए विभागीय टीमों को मौके पर भेजा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।
विक्रमादित्य सिंह मलिक ने आगामी जनसुनवाई में सभी अधिकारियों को समय से उपस्थित रहने के निर्देश दिए और विशेष रूप से सभी विभाग प्रमुखों की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
