गढ़मुक्तेश्वर (शिखर समाचार)।
सिम्भावली थाना पुलिस ने नियमित चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार नवादा रेलवे फाटक के
पुलिस के अनुसार नवादा रेलवे फाटक के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अब्दुल सलाम पुत्र जलील अहमद, निवासी गली नंबर-11, करीमनगर, थाना नौचंदी, जनपद मेरठ बताया।
थाना सिम्भावली में आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चन्द्रपाल सिंह, हेड कांस्टेबल उदय सिंह तथा कांस्टेबल सचिन कुमार शामिल रहे।
