इजरायल में छाया भारतीय संस्कृति का रंग, द्वारका के नरेंद्र कुमार के दल ने बिखेरा जलवा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Indian Culture Takes Center Stage in Israel, Narendra Kumar’s Group from Dwarka Wows the Audience IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

नई दिल्ली (शिखर समाचार)। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के सांस्कृतिक आदान प्रदान कार्यक्रम के तहत द्वारका निवासी नरेंद्र कुमार उर्फ बॉबी के नेतृत्व में सांस्कृतिक दल ‘ताका दिमी ता’ ने इजरायल के विभिन्न शहरों में भारतीय संस्कृति और लोककला की शानदार प्रस्तुतियां देकर देश का नाम रोशन किया। नरेंद्र कुमार ताका दिमी ता कार्यक्रम कंपनी के निदेशक हैं। वे प्रसिद्ध छाऊ नृत्य में निपुण होने के साथ अभिनय के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं और कई अपराध आधारित धारावाहिकों, वेब श्रृंखलाओं तथा विज्ञापन फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने मंडी हाउस में छाऊ नृत्य के गुरुजनों से प्रशिक्षण लेकर इस कला में दक्षता हासिल की है।

सांस्कृतिक दल ने तेल अवीव के अलावा यरूशलम, पश्चिमी गलीली, एकर, कर्मिएल-रेग्बा, अशदोद और अश्कलोन सहित कई प्रमुख शहरों में प्रस्तुतियां दीं। तनावपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद दल के कलाकारों ने ऊर्जा और उत्साह से भरी प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रमों में मौजूद लोगों ने भारतीय कलाकारों की प्रस्तुति की जमकर सराहना की और कई स्थानों पर दर्शक कलाकारों के साथ झूमते नजर आए।

विमान हादसे को लेकर भी चर्चा में रहे नरेंद्र कुमार

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

यात्रा के दौरान नरेंद्र कुमार की चर्चा उस विमान को लेकर भी हुई, जिसमें वे कुछ दिन पहले इजरायल गए थे और बाद में वह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हालांकि दुर्घटना के समय वे विमान में मौजूद नहीं थे।

भारतीय पायलट के साहस को किया याद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

एक कार्यक्रम के दौरान दल ने भारतीय बहादुर पायलट को सम्मानपूर्वक याद किया। इस अवसर पर इजरायल के महापौर, भारत के राजदूत जे. पी. सिंह, अन्य गणमान्य अतिथियों और दर्शकों ने भारतीय पायलट के साहस को सलाम करते हुए भारत के प्रति सम्मान व्यक्त किया। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय संस्कृति की प्रस्तुति से द्वारका और देशवासियों में गर्व की भावना है।

Share This Article
Leave a comment