GNALSR में राष्ट्रीय क्लाइंट काउंसलिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, देशभर से जुटीं 23 टीमें

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Grand National Client Counseling Competition Held at GNALSR, 23 Teams from Across the Country Participate IMAGE CREDIT TO इंस्टीट्यूट

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार )। ग्रेटर नोएडा एकेडमी ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च (GNALSR), GNIOT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के परिसर में राष्ट्रीय क्लाइंट काउंसलिंग प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विधि विद्यार्थियों को कानूनी ज्ञान, तार्किक विश्लेषण, संवाद कौशल, क्लाइंट हैंडलिंग क्षमता तथा व्यावहारिक कानूनी परामर्श कौशल प्रदर्शित करने के लिए प्रभावी मंच उपलब्ध कराना रहा।

प्रतियोगिता में देशभर से 23 बाहरी टीमों ने प्रतिभाग किया, जबकि GNALSR के 16 विद्यार्थियों ने क्लाइंट की भूमिका निभाई। क्लाइंट, स्वयंसेवकों और दर्शकों सहित करीब 120 विद्यार्थियों की सहभागिता रही। प्रतियोगिता को प्रारंभिक चरण, सेमीफाइनल और फाइनल सहित तीन चरणों में आयोजित किया गया। मूल्यांकन के लिए विधि क्षेत्र और अकादमिक जगत से जुड़े 12 प्रतिष्ठित निर्णायकों को आमंत्रित किया गया, जिन्होंने प्रतिभागियों के कानूनी तर्क, संवाद क्षमता, समस्या के विश्लेषण और क्लाइंट काउंसलिंग कौशल का मूल्यांकन किया।

न्यायमूर्ति आर. के. गौबा मुख्य अतिथि, वरिष्ठ अधिवक्ता भारत चुघ भी रहे मौजूद

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति आर. के. गौबा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता भारत चुघ उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन और संबोधन ने प्रतियोगिता को अकादमिक एवं व्यावसायिक दृष्टि से विशेष महत्व प्रदान किया। प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह न्यायमूर्ति एच. आर. खन्ना मूट कोर्ट हॉल में आयोजित किया गया, जहां प्रतिभागियों और विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।

विधि शिक्षा में व्यावहारिक प्रशिक्षण को बढ़ावा देने की पहल

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

आयोजन डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, चेयरमैन, GNIOT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस एवं मुख्य संरक्षक, गौरव गुप्ता, वाइस चेयरमैन एवं संरक्षक तथा डॉ. कल्पना रानी जायस, डीन, GNALSR एवं संरक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के कन्वीनर डॉ. मोहम्मद कैफ तथा को-कन्वीनर अमर अंशुल और अरुशी श्रीवास्तव रहे। आयोजन समिति, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस प्रतियोगिता ने विधि शिक्षा में व्यावहारिक प्रशिक्षण, पेशेवर संवाद और वास्तविक क्लाइंट काउंसलिंग कौशल को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में अपनी पहचान बनाई।

Share This Article
Leave a comment