श्रम विभाग की सराहनीय पहल: गौतमबुद्ध नगर में श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर आयोजित, सैकड़ों श्रमिकों की हुई जांच

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Commendable Initiative by the Labour Department: Workers’ Welfare Health Camp Held in Gautam Buddh Nagar, Hundreds of Workers Examined IMAGE CREDIT TO श्रम विभाग

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। प्रदेश शासन के दिशा निर्देशों के अनुपालन में श्रमिकों के स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता देते हुए श्रम विभाग गौतमबुद्धनगर द्वारा 6 और 7 अक्टूबर 2026 को जनपद के विभिन्न औद्योगिक एवं निर्माण स्थलों पर श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। संपूर्ण प्रदेश में 6 से 8 अक्टूबर तक चलाए जा रहे इस अभियान के तहत श्रमिकों को उनके कार्यस्थल पर ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

अपर श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी के दिशा निर्देशन में आयोजित इन स्वास्थ्य शिविरों का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल पर श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।

कई प्रमुख औद्योगिक प्रतिष्ठानों में लगाए गए शिविर

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

अभियान के तहत श्रम प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा जनपद की प्रमुख निर्माणाधीन इकाइयों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों जैसे एटीएस (सेक्टर-152), डासनाच (सेक्टर-93), गौर आइलैंड, जेपी ग्रीन्स कैंपस (परी चौक, ग्रेटर नोएडा), आनंद हैबिटेट इंफ्रास्ट्रक्चर (प्लॉट नं. A-37, सेक्टर-62), टीसीएस (सेक्टर-145) तथा ईऑन फेयरफैक्स (सेक्टर-140) सहित कई स्थानों पर शिविर लगाए गए।

स्वास्थ्य जांच के साथ श्रमिकों को किया जागरूक

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

शिविरों के दौरान डॉक्टरों की टीम ने श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं व डॉक्टरी सलाह दी। साथ ही नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित जीवनशैली, स्वच्छता और कार्यस्थल पर सुरक्षा सावधानियों के प्रति जागरूक भी किया गया।

अभियान की जानकारी देते हुए सहायक श्रमायुक्त सुयश पांडेय एवं डॉ. एस.पी. सिंह ने बताया कि श्रमिक प्रदेश के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास की मजबूत रीढ़ हैं। उनके स्वास्थ्य एवं कल्याण की देखभाल केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि सशक्त कार्यबल के निर्माण का महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग शासन की मंशा के अनुरूप श्रमिकों को उनके कार्यस्थल के पास ही हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इस दौरान श्रम विभाग ने स्वस्थ श्रमिक सशक्त श्रमिक की भावना का संदेश देते हुए श्रमिकों के प्रति अपनी कल्याणकारी प्रतिबद्धता दोहराई।

Share This Article
Leave a comment