प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर बिजनौर में निकली भव्य सेवा संकल्प यात्रा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Grand Seva Sankalp Yatra Held in Bijnor to Mark 25 Years of the Prime Minister’s Public Life IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

बिजनौर (शिखर समाचार)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक सेवा एवं शासकीय कार्यकाल के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बिजनौर शहर में भव्य कार्यक्रम और विशाल ‘सेवा संकल्प यात्रा’ का आयोजन किया गया। इंदिरा बाल भवन में आयोजित कार्यक्रम में विशाल एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने सुना। कार्यक्रम का संचालन रवि चौधरी ने किया। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल और भाजपा संगठन के जिला प्रभारी सतपाल सिंह ने प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन के दौरान शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं और उनसे हुए बदलावों पर प्रकाश डाला।

विभिन्न विभागों ने आयोजन में किया सक्रिय सहयोग

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

आयोजन को सफल बनाने में नगर पालिका परिषद के साथ राजस्व विभाग, जिला कार्यक्रम विभाग, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता, शिक्षा विभाग, विकास विभाग और पूर्ति विभाग ने सक्रिय सहयोग किया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व देवेंद्र पाल सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अंशिका दीक्षित, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण गोपाल सिंह, उपजिलाधिकारी सदर स्मृति मिश्रा और नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रामपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

प्रमुख मार्गों से होते हुए नगर पालिका कार्यालय पहुंची यात्रा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद शहर के प्रमुख मार्गों से विशाल ‘सेवा संकल्प यात्रा’ निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद महात्मा डॉ. भीमराव आंबेडकर सभागार में बैठक हुई। प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, संगठन प्रभारी सतपाल सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह ने आयोजन में सहयोग करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी साझा की।

Share This Article
Leave a comment