नगर निगम कर्मचारियों के वेतन में करेगा वृद्धि, भड़काने वालों पर होगी कार्यवाही

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
The Municipal Corporation has announced a salary hike for its employees and warned of action against individuals spreading provocation. IMAGE CREDIT TO नगर निगम

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर गाजियाबाद नगर निगम स्वास्थ्य विभाग में कार्य कर रहे आउटसोर्स सफाई मित्र, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाहनों पर कार्य कर रहे वाहन चालक तथा हेल्परों के वेतन में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत लगभग 2500 रुपए की बढ़ोतरी वेतन में होगी। वेतन वृद्धि के विषय में संयुक्त मोर्चा और नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ को भी अवगत कराया गया है। अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश ने सफाई कर्मचारी संघ की टीम से वार्ता की और वेतन बढ़ाने की सूचना भी दी। मौके पर उपस्थित सभी सफाई मित्रों को बढ़ती गर्मी को देखते हुए गमछा भी वितरित किया गया।

आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि का निर्णय

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम द्वारा आउटसोर्सिंग पर कार्य करने वाले सफाई मित्रों, वाहन चालकों और हेल्परों के वेतन में वृद्धि की गई है। उत्तर प्रदेश शासन श्रम अनुभाग 2 के शासनादेश संख्या 374/36-2-2026-2041256 लखनऊ दिनांक 17 अप्रैल 2026 के द्वारा निर्धारित बढ़ी हुई दरों को लागू करने के लिए सहमति प्रदान की गई है।

गाजियाबाद नगर निगम से जुड़े स्वास्थ्य विभाग के वेंडर को भी वेतन वृद्धि तत्काल प्रभाव से करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सफाई मित्रों को बढ़ती गर्मी को देखते हुए गमछा वितरित कर राहत देने की पहल की गई।

भ्रामक सूचना से बचाव और चेतावनी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

नगर निगम के अधिकारियों ने सफाई मित्रों को किसी भी बाहरी व्यक्ति, अराजक और असामाजिक तत्वों के भड़कावे में न आने के लिए प्रेरित किया। विशेष रूप से सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के माध्यम से फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहने को कहा गया।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भड़काने या गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भ्रामक सूचना और आपत्तिजनक स्थिति उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध क्षेत्रीय सफाई एवं खाद्य निरीक्षक द्वारा एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

Share This Article
Leave a comment