शादी का रिश्ता टूटने पर दो युवतियों पर तेजाब से हमला, आरोपी गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Two Young Women Attacked with Acid After Marriage Proposal Falls Through, Accused Arrested IMAGE CREDIT TO पुलिस

गढ़मुक्तेश्वर (शिखर समाचार)। थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव माधापुर में घर में सो रही दो युवतियों पर एक युवक द्वारा तेजाब फेंककर हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों युवतियां गंभीर रूप से झुलस गईं, जिन्हें परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

शादी का रिश्ता टूटने से नाराज था आरोपी

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे शादी का रिश्ता टूटने का मामला सामने आया है। बताया गया कि आरोपी युवक हर्ष निवासी आवास विकास कॉलोनी, हापुड़ का एक युवती से विवाह का रिश्ता तय हुआ था। बाद में युवती के परिजनों ने किसी कारणवश यह रिश्ता तोड़ दिया। आरोप है कि इससे नाराज युवक ने रंजिशन रात के समय घर में सो रही युवती और उसके साथ मौजूद दूसरी युवती पर तेजाब फेंक दिया।

त्वरित कार्रवाई कर आरोपी गिरफ्तार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी गढ़ राहुल यादव और थाना सिंभावली प्रभारी अरविंद चौधरी पुलिस बल के साथ गांव माधापुर पहुंचे और परिजनों तथा ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हर्ष को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। तेजाब हमले की इस घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Share This Article
Leave a comment