अंकित बालियान हत्याकांड: मंत्री नरेंद्र कश्यप ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच के निर्देश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Ankit Baliyan Murder Case: Minister Narendra Kashyap Meets Victim’s Family, Directs a Fair Investigation IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

शामली (शिखर समाचार)। प्रसिद्ध हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप रविवार को शामली जनपद के ग्राम बनती खेड़ा पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने दिवंगत अंकित बालियान के पिता सतवीर बालियान तथा अन्य परिजनों को ढांढस बंधाते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की और परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मंत्री ने कहा कि युवा कलाकार की हत्या बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इससे परिवार के साथ पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।

अधिकारियों से जांच और पुलिस कार्रवाई की ली जानकारी

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर हत्याकांड की जांच तथा अब तक की गई पुलिस कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही हत्या में शामिल सभी आरोपियों की भूमिका की गंभीरता से जांच कर दोष सिद्ध होने पर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

WhatsApp Image 2026 08 30 at 20.04.57 1

दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

नरेंद्र कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। अपराधी कितना भी बड़ा या रसूखदार क्यों न हो, कानून से ऊपर कोई नहीं है। अंकित बालियान हत्याकांड में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को पीड़ित परिवार को प्रशासनिक स्तर पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मंत्री ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि वह मामले को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क में रहेंगे तथा दोषियों को जल्द कानून के दायरे में लाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Share This Article
Leave a comment