हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान, 19 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Writing Special Drive by the Food Safety Department in Haridwar: Samples of 19 Food Items Sent for Testing IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

हरिद्वार (शिखर समाचार)। खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखंड विनय शंकर पांडेय और जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने जनपद में विशेष अभियान चलाकर खुदरा दुकानों, ऑनलाइन खाद्य आपूर्ति केंद्रों, डेयरियों और किराना दुकानों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उनके पैकेट पर अंकित विवरणों की जांच की गई तथा अनियमितताएं मिलने पर संबंधित कारोबारियों और कंपनियों को नोटिस जारी किए गए।

खाद्य पदार्थों के लिए 19 नमूने, कंपनियों को नोटिस

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने शिवालिक नगर स्थित खुदरा दुकानों का निरीक्षण कर देशी घी, मैदा, साबुत काली मिर्च और पोहा के नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए लिए। पोहा निर्माता कंपनी पंसारी इंडस्ट्रीज, नई दिल्ली को पैकेट पर निर्माता का नाम-पता अंकित नहीं करने, संकेत कोड में गलत निर्माता का नाम दर्ज होने तथा स्वास्थ्य संबंधी दावों के कारण नोटिस दिया गया। मैदा निर्माता कंपनी ग्रो मोर स्पाइसेज एंड पल्सेस, गुरुग्राम को पैकेट पर अंतिम उपयोग तिथि अंकित नहीं करने पर नोटिस जारी किया गया।

जेप्टो केंद्र पर दस्तावेज नहीं मिलने पर कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

ज्वालापुर, आर्यनगर और रानीपुर मोड़ में निरीक्षण के दौरान ऑनलाइन खाद्य आपूर्ति कंपनी जेप्टो के केंद्र पर आवश्यक खाद्य अनुज्ञप्ति और कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण तथा कीट नियंत्रण संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। कई खाद्य पदार्थों के पैकेट पर निर्माण और अंतिम उपयोग तिथि भी स्पष्ट नहीं मिली। इसके चलते कंपनी को नोटिस जारी किया गया। यहां खाद्य तेल, सूजी, जूस और तेल के चार नमूने लिए गए। रुड़की के सिविल लाइंस क्षेत्र में तीन नमूने लेकर दो कारोबारियों को नोटिस दिया गया। भगवानपुर में बेसन, सूजी, नमकीन, बिस्कुट, चायपत्ती और खाद्य तेल के छह नमूने तथा झबरेड़ा और नारसन में मावा और देशी घी के दो नमूने लिए गए। विभाग के अनुसार पूरे अभियान में कुल 19 खाद्य पदार्थों के नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment