सभी 20 मंडलों में सुनी गई मन की बात, इतिहास और युवा शक्ति पर प्रधानमंत्री ने दिया जोर

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Writing ‘Mann Ki Baat’ Heard Across All 20 Mandals, Prime Minister Emphasizes History and Youth Power IMAGE CREDIT TO भाजपा

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में गाजियाबाद महानगर के सभी 20 मंडलों में विभिन्न स्थानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। महानगर संयोजक आशीष चौधरी ने बताया कि इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने प्रधानमंत्री के विचारों तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना।

20 मंडलों में कार्यकर्ताओं ने सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के वसुंधरा मंडल के बूथ संख्या 310 पर बूथ अध्यक्ष महेंद्र चौधरी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा तथा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और उनके संदेशों को समाज तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री ने भारत के इतिहास, युवाओं, तकनीक, महिला सशक्तीकरण, स्वच्छता और जनभागीदारी जैसे विषयों पर देशवासियों से संवाद किया। उन्होंने मुंबई के कृष्णा शेषाद्री द्वारा तैयार ‘भारतराज्य’ वेबसाइट की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस संवादात्मक ऐतिहासिक मानचित्र के माध्यम से अलग-अलग कालखंडों में भारत के विभिन्न क्षेत्रों पर शासन करने वाले राजाओं और राजवंशों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने युवाओं से तकनीक और नवाचार के माध्यम से भारतीय इतिहास, संस्कृति और ज्ञान को अधिक आकर्षक एवं सुलभ बनाने का आह्वान किया।

WhatsApp Image 2026 08 30 at 20.04.57 3

नशामुक्त भारत और राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

प्रधानमंत्री ने देश को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चल रहे ‘नशामुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान को जनआंदोलन बनाने पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं, नागरिकों और सामग्री निर्माताओं से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। साथ ही महिला सशक्तीकरण, स्वच्छता और जनभागीदारी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान भूपेंद्र चौधरी ने बूथ समिति के सदस्यों के साथ आगामी अभियानों और योजनाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत बूथ समिति की भूमिका एवं संगठनात्मक तैयारियों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा 2027 में पुनः भाजपा सरकार बनाने के संकल्प को दोहराया।

Share This Article
Leave a comment